पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे किसान यात्रा का शुभारंभ

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे किसान यात्रा का शुभारंभ
रिपोर्ट सुमित
ड
कन्नौज। लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी की हार एवं विधान परिषद में सपा प्रत्याशी की हार के बाद सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी कर्मभूमि से फिर अलख जगाने की घोषणा की है। अखिलेश यादव सात दिसंबर सोमवार को आय बढ़ाओ खेती बचाओ के नारे के साथ किसान यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस किसान यात्रा का शुभारंभ निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी ठठिया से होगा। अपने कार्यकाल में ठठिया में विशाल मंडी का निर्माण कार्य शुरू कराया था जो भाजपा शासन काल मे ठप हो गया। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने सात दिसंबर से पूरे प्रदेश में किसान यात्रा निकालने की घोषणा की है। किसान यात्रा के माध्यम से सपा किसानों में फिर अपनी पैठ मजबूत करेगी। श्री यादव का कहना है कि सपा किसानों की पार्टी है और हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और हमेशा किसानो के साथ खड़ी रहेगी। अखिलेश यादव ने कल कन्नौज में कार्यकर्ताओ के यहां पहुँच कर बन्द कमरे में कार्यकर्ताओं को किसान यात्रा के संबंध में दिशा निर्देश दिए थे। किसान यात्रा के माध्यम से कंन्नौज में लगातार मिल रही शिकस्त से अब उन्होंने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। आज सपा जिला कार्यालय में सदर विधायक अनिल दोहरे की मौजूदगी में कल होने वाली किसान यात्रा के संबंध में रणनीति तैयार की गई।