भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा सलेमपुर मण्डल में दो प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ श्री रैनाथब्रह्मदेव महाविद्यालय में किया गया

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा सलेमपुर मण्डल में दो प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ श्री रैनाथब्रह्मदेव महाविद्यालय में किया गया।
रिपोर्ट ज्ञानेंद्र मिश्रा
प्रथम प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेंद्र सिंह के द्वारा श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवम पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवम दिप प्रज्वलित कर किया गया ।
प्रशिक्षण में मण्डल के ईबुक को लांच किया गया।
डा0 धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि
सन 1925 में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई।
संघ से निकले स्वयंसेवकों ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में सत्ता को कभी उद्देश्य नहीं बनाया। उनका उद्देश्य हमेशा राष्ट्र व समाज की सेवा रहा। भाजपा आज भी राष्ट्रीय विकास के अभियान को लेकर पूरी क्षमता के साथ चल रही है।
प्रशिक्षण से नेतृत्वकर्ता प्राप्त होते है। देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिये भाजपा की स्थापना सन 1980 में हुई।
सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने भाजपा के सिद्धांतों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की सफलता का मूलमंत्र व्यक्तिगत विकास एवम शिक्षा है।टीमभावना से कार्य करने से सफलता मिलती है।
प्रशिक्षण में जिला कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने व्यक्तित्व विकास,जिलामंत्री निर्मला गौतम ने सोशल मीडिया,संतोष त्रिगुणायक हमारा विचार परिवार एवम जिलामहामंत्री प्रमोद शाही जी ने भी अपने विषयो पर विचार रखा।
प्रशिक्षण की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल एवम संचालन महामंत्री अशोक तिवारी ने किया।
उक्त अवसर पर अशोक पांडेय ,ओमप्रकाश यादव,शेषनाथ भाई, विनय पांडेय,अजय गौतम,कन्हैया मिश्र,अवधेश मद्देशिया,विकास रौनियार,अजय दुबे वत्स,पुनीत यादव,आशुतोष तिवारी,बृजेश कुशवाहा,मनोज सिंह, धर्मप्रकाश पांडेय,छोटेलाल गुप्ता,अजित मिश्र,कृष्णकांत तिवारी,अनूप मिश्रा,अनूप उपाध्याय, धनजंय चतुर्वेदी,अमित सिंह बबलू, रमाकांत मिश्र,उमाकांत मिश्र,शिवाकांत तिवारी,अरविंद तिवारी,अशोक नाथ तिवारी,
प्रशांत तिवारी,पंकज पासवान,इंदरजीत मौर्य,प्रमोद गुप्ता,अनिल ठाकुर,रामजी चौहान,दीपक श्रीवास्तव, सुनील यादव स्नेही,चेतन सिंह,तारकेश्वर नाथ तिवारी,रविशंकर मिश्र ,रामजनम कुशवाहा,रवि कुशवाहा, हेमन्त कुमार,अनुराग मिश्र आदि उपस्थित रहे।