भाई को तिलक कर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

भाई को तिलक कर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत।
रिपोर्ट सुमित मिश्रा
कन्नौज। नेरा गाँव के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिससे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। महिला भाई का तिलक कर वापस आ रही थी। जानकारी के अनुसार तिर्वा क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी कमला देवी अपने मायके बिल्हौर क्षेत्र के बोधनपुर गाँव मे अपने भाई को तिलक करने गयी थी।
देर रात अपने भांजे अमित के साथ बाइक से वापस लौट रही थी। नेरा गाँव के समीप चलती बाइक से गिर गयीं। उन्हें गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन बिना शव का पोस्टमार्टम कराये शव को घर ले गए।