सावधान! ठगों की नजर आपके बैंक खातों पर
सावधान! ठगों की नजर आपके बैंक खातों पर
युवक के पलक झपकते ही 32349 रुपये खाते से हुए गायब
साइबर क्राइम सैल को पत्र लिखकर की परचा दर्ज करने की मांग
अबोहर। यदि आपका बैंक में खाता है, तो सावधान हो जाए, क्योंकि ठग अपनी नजरें आपके बैंक खातों पर गढ़ाए हुए है और मौका मिलते ही बड़े ही शाातिराना तरीके से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं। ऐसे कई मामले उजागर हो रहे हैं और खातिर ठग लोगों केे खातों में सेंध लगा चुकेे हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में लोगों को इंसाफ नहीं मिलता। जिला फाजिल्का की बात करें, तो पिछले समय के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए और पुलिस के साइबर सैल के पास इसकी शिकायतें भी पहुंची। गत दिवस भी यहां एक युवक इसी तरह ठग्गी का शिकार हुआ है और उसके खाते से हजारों रूपये की नकदी गायब हो गई। जानकारी देते हुए फाजिल्का रोड़ निवासी गौरव कुमार ने बताया कि उसका एक निजी बैंक में खाता है, जिसमें 32388 रूपये पड़े थे। गत दिवस उसकेे मोबाइल पर दो मैसेज आए। एक मैसेज में 31999 रूपये व एक मैसेज में 350 रूपये डैबिट दर्शाए गए। यह देखकर उसके पैरों तलें जमीन खिसक गई। उसकी ओर से न तो किसी को पैसे देने थे और न ही किसी को चैक दिया हुआ था। जब उसकी ओर से मामले की जांच पड़ताल की गई, तो उसे पता चला कि सिकिम्म के एक निजी बैँक के खाता धारक के खाते में यह राशि गई है, जिसके बाद उसे पता चला कि यह सारा काम शातिर ठगों का है, जो लोगों के खातों पर नजर गढ़ाए बैठे हैं। उसने साईबर क्राइम सैल को पत्र लिखकर मांग की है कि मामले की जांच पड़ताल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उसे उसके पैसे वापस दिलाए जाएं।
बॉक्स
अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें-एसएसपी
इस सिलसिले में जब एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि लोगों को पूरी तरह सुचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि शातिर ठग ऐसे लोगों केे मोबाइल पर लिंक भेजते हैं या फिर ओटीपी नंबर मांगते हैं। ऐसे संदिग्ध लिंकों को कभी ओपन न करें और अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। उन्हाेंने कहा कि इस सिलसिले में खुद जागरूक हों और अन्यों को भी जागरूक करें।