एण्टी करप्शन कोर (इंडिया) देवरिया यूनिट की मीटिंग संपन्न

एण्टी करप्शन कोर (इंडिया) देवरिया यूनिट की मीटिंग संपन्न।
आज दिनांक ७-११-२०२१को देवरिया जिला एण्टी करप्शन कोर (इंडिया) की मीटिंग जिला प्रभारी कृष्णमूर्ति त्रिपाठी की अध्यक्षता में मोती महल होटल देवरिया में सम्पन्न हुआ।मीटिंग में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश ओझा तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उप प्रभारी डा. ऋषिकेश दुबे रहें। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश ओझा ने शासन के मंशा अनुरुप भ्रष्टाचार तथा अपराध के उन्मूलन में शासन द्वारा प्राप्त अधिकारों के तहत एण्टी करप्शन कोर (इंडिया) के टीम को शासन के मंशा अनुरुप किस तरह भ्रष्टाचार तथा अपराध उन्मूलन के लिए काम करना हैं का दिशा निर्देश दिया तथा उत्तर प्रदेश उप प्रभारी डा. ऋषिकेश दुबे ने एण्टी करप्शन कोर (इंडिया) की जिला टीम को शासन द्वारा प्राप्त अधिकारों के तहत भ्रष्टाचार तथा अपराध उन्मूलन में आ रही प्रशासनिक व्यवधान को दुर करने पर प्राथमिकता से प्रकाश डाला।
मंडल मीडिया प्रभारी हरिशंकर त्रिपाठी ने पूरे मंडल में एण्टी करप्शन कोर द्वारा किये जा रहे कार्य के तरीके की प्रशंसा करते हुए और भी प्रभावी ढंग से काम करने पर जोर दिया। जिला प्रभारी एड. कृष्णमूर्ति त्रिपाठी ने जिले में टीम द्वारा किये जा रहें कार्य को बताया तथा विधि सलाहकार एड. गोपीनाथ यादव ने एण्टी करप्शन कोर (इंडिया) के टीम को कानूनी तौर पर मजबूती प्रदान करने पर अपने सुझाव रखे जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। उप प्रभारी देवरिया संजय पोद्दार ने सभी का स्वागत करते हुए जिले में टीम द्वारा किये जा रहें कार्य पर सन्तोष व्यक्त किया। मीटिंग में मुख्य रुप से अर्चना सिंह, ममता साह, विनोद मिश्रा अरुण कुमार त्रिपाठी, राजीव कुमार गौड़, विकास मणि त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, सद्दीक अहमद और मोहित तिवारी उपस्थित रहें।