*स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ वेविनार का आयोजन*

स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ वेविनार का आयोजन
कुलपति ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर पडे प्रभाव को किया रेखांकित
रिपोर्ट-एस0एन0त्रिपाठी
स्वामी विवेकानंद जयंती, “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर दिनांक 12 जनवरी 2021 को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता विवि के कुलपति आचार्य संजय सिंह द्वारा की गई। स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कुलपति महोदय ने कहा कि हमें ऐसे महान व्यक्तित्व को जीने का प्रयास करना चाहिए, उनके गुणों को आत्मसात करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कुलपति ने विद्यार्थियों को अपने अंदर संवेदनशीलता और सेवा भाव लाने का आग्रह किया और कहा कि हमें सदैव आशावादी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश की प्रगति के लिए स्वामी विवेकानंद विज्ञान और प्रौद्योगिकी को भारत मे लाना चाहते थे और इसके लिए दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म करना चाहते थे। उन्ही की प्रेरणा से टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ साइंसेज का निर्माण हुआ जिसे आज हम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के नाम से जानते हैं। कुलपति ने स्वामी जी के आधुनिक जीवन पर पड़े प्रभाव को रेखांकित किया एवं कहा कि स्वामी जी एवं बाबासाहेब के विचार एकरूप हैं तथा दोनों का आज महत्त्व है|
वेबिनार के मुख्य वक्ता श्री राजनारायण शुक्ल, कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ, ने स्वामी विवेकानंद को युवाओ का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि वे एक आधुनिक युवा के रूप में रूढ़िवादी परंपरा पर सवाल उठाते थे और तर्कपूर्ण बातों के साथ आगे बढ़े, जिसने युवाओं को प्रभावित किया। उनके आध्यात्मवाद के दर्शन ने पूरे विश्व को प्रभावित किया। विश्व मे भारत का परचम लहराने के लिए शिकागो में आयोजित धर्म सम्मेलन में उनके भाषण को आज भी माना जाता है। सत्य के आधार पर उन्होंने विश्वपटल पर भारत की छवि को निखारने का कार्य किया है। वे युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते थे क्योंकि उनका मानना था कि जब देश के युवा स्वस्थ रहेंगे तभी वे ऊर्जावान रहेंगे और देश की प्रगति में योगदान कर सकेंगे। वे सदैव आत्मनिर्भर बनने की सलाह भी युवाओं को देते थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 बलजीत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। डॉ0 सर्वेश सिंह, अध्यक्ष, हिंदी विभाग, बीबीएयू ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रो0 गोविंद जी पांडेय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।