H S live news

No.1 news portal of UP

रुद्रपुर में बिजली के नाम पर भ्रष्टाचार का महाघोटाला! पचलड़ी विद्युत केन्द्र बना लूट का अड्डा, जनता बेहाल

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

🟥 रुद्रपुर में बिजली के नाम पर भ्रष्टाचार का महाघोटाला!
पचलड़ी विद्युत केन्द्र बना लूट का अड्डा, जनता बेहाल

रुद्रपुर, देवरिया।
जनपद देवरिया के रुद्रपुर ब्लॉक अंतर्गत पचलड़ी विद्युत केन्द्र इन दिनों खुलेआम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। शासन की मंशा को ठेंगा दिखाते हुए यहां के जिम्मेदार अधिकारी मनमानी और लापरवाही की सारी हदें पार कर चुके हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग में बैठे कुछ अधिकारी अपने चहेतों और स्वजातीय संबंधों के दम पर पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं। बिजली आपूर्ति ठप, शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं और ऊपर से उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार—यहां की पहचान बन चुकी है।
🔥 “बिजली नहीं, सिर्फ बिल का झटका!”
पचलड़ी विद्युत केन्द्र में हालात इतने बदतर हैं कि—
👉 बिना बिजली दिए ही उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिल थमा दिए जाते हैं
👉 मीटर जांच केवल कागजों तक सीमित, जमीनी हकीकत शून्य
👉 अधिकारी मौके पर जाने से कतराते हैं
👉 शिकायत करने पर उपभोक्ताओं को अपमानित तक किया जाता है
जनता का कहना है कि “यह बिजली विभाग नहीं, वसूली केंद्र बन चुका है!”
🟠 ACC की जांच में खुली पोल
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनता ने एंटी करप्शन कोर (ACC) से गुहार लगाई।
👉 ACC टीम की शुरुआती जांच में ही बड़े घोटाले के संकेत मिले हैं
👉 प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं
इस खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
🚨 अब बड़े अधिकारियों तक पहुंचेगा मामला
ACC ने साफ कर दिया है कि—
पूरी रिपोर्ट तैयार कर
चीफ वितरण इंजीनियर
और प्रमुख सचिव ऊर्जा
को सौंपा जाएगा
साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की सिफारिश भी की जाएगी।
⚠️ फूट सकता है जनता का गुस्सा
लगातार लापरवाही और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी जनता अब आर-पार के मूड में है।
अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।
📢 HS LIVE NEWS की चेतावनी:
अगर जिम्मेदारों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो “HS LIVE NEWS” इस मुद्दे को और बड़े स्तर पर उठाएगा और जनता की आवाज़ बुलंद करता रहेगा।
👉 HS LIVE NEWS
“हर खबर, आपकी आवाज़”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]