देवरिया में बेलगाम बिजली विभाग!
⚡ देवरिया में बेलगाम बिजली विभाग!
पचड़ली विद्युत केंद्र बना ‘लावारिस’, अधिकारियों की मनमानी से जनता त्रस्त
देवरिया, रुद्रपुर।
जनपद देवरिया के रुद्रपुर तहसील अंतर्गत पचड़ली विद्युत केंद्र इन दिनों अपनी बदहाल व्यवस्था और अधिकारियों की कथित लापरवाही के कारण सुर्खियों में है। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह निरंकुश हो चुके हैं और आम लोगों की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं रह गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी या तो फोन उठाना जरूरी नहीं समझते या फिर फोन उठाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि विभागीय जिम्मेदारों को न तो जनता की परेशानी की चिंता है और न ही शासन-प्रशासन के आदेशों का कोई डर।
👉 गंभीर आरोप यह भी सामने आ रहे हैं कि कुछ अधिकारी
ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता की हद पार कर रहे हैं और शासन के निर्देशों को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
👉 स्थानीय लोगों के अनुसार, पचड़ली विद्युत केंद्र की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यह केंद्र अब “लावारिस तंत्र” का प्रतीक बन गया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जेई और एसडीओ स्तर के अधिकारी क्षेत्र में शायद ही कभी नजर आते हैं। शिकायतों का समाधान तो दूर, आम जनता से सीधे मुंह बात तक नहीं की जाती। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
🔥 जनता में उबाल, आंदोलन की चेतावनी
लगातार हो रही उपेक्षा और बिजली संकट से त्रस्त लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
🏛️ शासन-प्रशासन से बड़ी मांग
जनता ने उत्तर प्रदेश सरकार और उच्च विद्युत विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और शासन की मंशा धरातल पर दिखाई दे।
⚠️ HS LIVE NEWS EXCLUSIVE
👉 “सच के साथ, जनता की आवाज”
📢 HS Live News की विशेष रिपोर्ट — हम उठाते हैं आपकी आवाज, प्रशासन तक पहुँचाते हैं हर मुद्दा
📲 अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए हमसे जुड़ें