देवरिया में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 104 वाहनों का ई-चालान, एक वाहन सीज
देवरिया में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 104 वाहनों का ई-चालान, एक वाहन सीज
रिपोर्ट ऋषिकेश दुबे
देवरिया | 02 जनवरी 2026 | HS LIVE NEWS
जनपद देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी श्री गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन चेकिंग की। गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड, बस स्टैंड, सोनूघाट और सलेमपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, तीन सवारी, वाहन से स्टंट करने तथा सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर एक वाहन को सीज भी किया गया।
👉 कार्रवाई का विवरण
104 वाहनों का ई-चालान
01 वाहन सीज
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।