H S live news

No.1 news portal of UP

यातायात पुलिस देवरिया द्वारा यातायात माह नवंबर-2025 के तहत अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*यातायात पुलिस देवरिया द्वारा यातायात माह नवंबर-2025 के तहत अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।*

रिपोर्ट ऋषिकेश दुबे

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 28.11.2025 को यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु “यातायात माह – नवम्बर 2025” के तहत अभियान चलाकर बिना हेलमेट, गलत नंबर प्लेट एवं तीन सवारी वाहन पर स्टंट करने वालों, गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस,ऑटो एवं ई-रिक्शा आदि वाहनों के विरुद्ध एम. वी. एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी।

इसी क्रम में वाहन चालकों एवं पैदल यात्रियों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

*इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 142 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 02 वाहनों को सीज किया गया।*

*इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-*
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है ।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]