अरुण त्रिपाठी फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया छात्रवृति वितरण

अरुण त्रिपाठी फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया छात्रवृति वितरण
एकौना = जे एन यू के प्रोफेसर रहे छपरा बुजुर्ग निवासी स्व अरुण त्रिपाठी के सौजन्य से हंस नाथ सिंह बालिका इंटर कॉलेज पाण्डेय मांझा में छात्रवृति वितरण किया गया। फाउंडेशन की तरफ से ऐसे छात्रों की छात्रवृति दी जाती है जो पढ़ने को इच्छुक हो लेकिन पैसे के अभाव में पढ़ नही पाते है।फाउंडेशन की जिम्मेदारी स्व अरुण के बड़े भाई अश्वनी द्विवेदी देख रहे है।इस मौके पर 11 बच्चें जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हे छात्रवृति दी गई। फाउंडेशन के संचालक त्रिपाठी ने बताया कि स्व त्रिपाठी शिक्षा के प्रति समर्पित थे। आज ओ तो नही पर उनके उद्देश्य को यह फाउंडेशन पूरा करने का प्रयास करेगा।