H S live news

No.1 news portal of UP

निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान कर किया जा रहा है लाभान्वित

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान कर किया जा रहा है लाभान्वित*

रिपोर्ट ऋषिकेश दूबे

_*देवरिया 21 दिसंबर।*_   जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया है कि निराश्रित महिला पेंशन उत्तर प्रदेश सरकार से एक ऐसे व्यक्ति को भुगतान है, जिसके पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में निवासरत पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिलाओं को पेंशन के रूप आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत बच्चों की पालन पोषण के लिए बच्चे को या फिर उसके अभिभावक को ₹4000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
श्री सोनकर ने बताया है कि भटनी ग्राम सवरेजी, भरहे चौरा की एक असहाय महिला धर्मावती देवी पत्नी स्व0 राजेश तिवारी को उक्त दोनो योजनाओं से आच्छादित किया गया है। उन्होंने बताया है धर्मावती देवी के पति की मृत्यु 24 मई 2021 को कोराना से हुई। इनके कुल 06 बच्चे है। एक छोटी सी गुमती (दुकान) थी, जो मेरे पति चलाते थे उसी से भरण-पोषण होता था। मेरे पति की मृत्यु के पश्चात दुकान भी खत्म हो गया। दो बेटी बडी है जो हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में पढ़ाई करती थी। उनके घर की छत एवं दरवाजे टुटे हुए थे। खाने के लिए भी कुछ नही रहता था।
उक्त प्रकरण को वन स्टाप सेन्टर के काउन्सलर/मनोवैज्ञानिक द्वारा संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को अवगत कराया गया। जांचोपरान्त पाया गया कि धर्मावती देवी पत्नी स्व0 राजेश तिवारी निवासी ग्राम भरहें चौरा, सवरेजी वि0ख0 भटनी जनपद देवरिया की रहने वाली है। उक्त महिला को महिला कल्याण विभाग के योजनाओं जैसे पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत कुल 04 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त महिला के घर का निरीक्षण कर महिला के घर का मरम्मत (दरवाजा एवं छत) कराया गया। इसके साथ ही महिला के दुकान को भी ठीक कराकर संचालित करा दिया गया।
धर्मावती देवी व उनके बच्चें वर्तमान में महिला कल्याण विभाग के योजनाओं से अच्छादित हो रहें है। बच्चें वर्तमान में विद्यालय में पढ रहें है। महिला भी अपना दुकान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]