फाउंडेशन से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगी मदद सी डी ओ

फाउंडेशन से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगी मदद सी डी ओ
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
स्व. अरुण त्रिपाठी फाउंडेशन ने प्रतिभावान निर्धन छात्रों को किया प्रोत्साहित
रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर क्षेत्र के नगवां खास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अरुण त्रिपाठी फाऊंडेशन द्वारा प्रतिभावान निर्धन 12 छात्र/छात्राओं को धनराशि के रूप में 2500 रूपये का चेक वितरित किया गया
मुख्य अतिथि प्रत्युष पाण्डेय ने फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिलेगी
इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब भी किये फाऊंडेशन के सचिव अश्विनी त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि स्व0 अरुण त्रिपाठी करोड़ीमल डिग्री कालेज में एसोएिसट्स प्रोफेसर के पद पर भूगोल विभाग में शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहे थे। वे एक स्व-प्रेरित शिक्षाविद सर्वसमाज के वंचित बच्चों/युवाओं को शिक्षित बनाने, स्वस्थ एवं उत्साह के साथ आत्मनिर्भर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए पूर्ण समर्पित थे। किन्तु असमय ही स्वर्गवासी हो गए ।
स्व० अरुण कुमार त्रिपाठी की प्रेरणा व उनके शैक्षिक क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उनके मित्रगण, सहयोगी व सम्पूर्ण परिवार ने उनकी पुण्य स्मृति में वर्ष 26 नवम्बर, 2022 को अरुण कुमार त्रिपाठी फाउण्डेशन की स्थापना की जो सर्व समाज के वंचित गरीब बच्चों के शैक्षिक उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है।
इस फाउण्डेशन का मुख्य उद्देश्य सर्वसमाज के वंचित छात्रों को वित्तीय सहायता देना है।
इस अवसर पर फाऊंडेशन के कोषाध्यक्ष विनय तिवारी, गोविन्द सिंह, राणाप्रताप सिंह, प्रधानाचार्य अजय प्रताप यादव सहित विद्यालय के विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे
संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया