दुकानदार के तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज
दुकानदार के तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज*
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया बीते गुरुवार को डिग्री कॉलेज के पीछे पश्चिमी बाईपास रोड पर एक गल्ला व्यवसाई के शटरका ताला टूटने व गल्ला बॉक्स गायब होने की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गोला वार्ड निवासी योगेंद्र जायसवाल ने दिए गए तहरीर में कहा कि डिग्री कॉलेज के पीछे पश्चिमी बाईपास मुख्य मार्ग पर मेरी दुकान है वह रोज की भाति दुकान पर बंद कर घर चला गया जहां रात में 12:00 बजे किसी ने सूचना दी कि शटर का ताला खुला है जहां पहुंचने पर देखा कि ताला टूटा पड़ा है और शटर खुला है जहां बिस्तर पर रखा गल्ला बॉक्स गायब है जिसमें नगदी पर था
पुलिस ने योगेंद्र के तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध 457 380 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन कर रही है