H S live news

No.1 news portal of UP

जाने उत्तर प्रदेश में क्या रहेगा मौसम का हाल

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

UP Weather : मौसम में बदलाव, हल्की हवा और कोहरे का प्रभाव, तापमान में परिवर्तन, गर्मी की आहट, जानें जिलों का हाल-IMD पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा, अनुमान है कि 23 फरवरी तक दिन का पारा 35 डिग्री या इससे ज्यादा पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में एक या दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा, फिलहाल तापमान में किसी भी राहत के आसार नहीं हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी आगामी कुछ दिन सुबह के हल्का कोहरा और धुंध देखा जा सकता है।

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी हिस्से तक हवा का असर कम होते ही मौसम शुष्क होता जा रहा है। तापमान बढ़ते ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के बाद कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। अगले दो दिनों के अंदर प्रदेश में तापमान का स्तर 35 डिग्री और रात में समय अधिकतम तापमान 27 डिग्री को पार कर सकता है।

पश्चिमी यूपी में रहेगा कोहरे-धुंध का असर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा, अनुमान है कि 23 फरवरी तक दिन का पारा 35 डिग्री या इससे ज्यादा पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में एक या दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा, फिलहाल तापमान में किसी भी राहत के आसार नहीं हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी आगामी कुछ दिन सुबह के हल्का कोहरा और धुंध देखा जा सकता है।

बुधवार से तापमान में बढोत्तरी संभव
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में नम हवाओं का आना बंद हो गया है और शुष्क हवाएं राजस्थान से आने लगी हैं, ऐसे में अब तापमान बढ़ने के आसार है। गाजियाबाद से नोएडा तक में मंगलवार के बाद से तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मार्च से शुरू होने वाली गर्मी फरवरी अंत से दस्तक दे सकती है , वही आने वाले समय में यह रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच जाएगी, ऐसे में नमी और कम होने के साथ गर्मी बढ़ जाएगी। अभी इस हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि गर्मी का प्रभाव तेज रहा तो होली से पहले एक बार बारिश की संभावना बन सकती है। इस दौरान तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जानें जिलों का हाल

राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है। वही सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। फरवरी अंत तक लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है। वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है। बागपथ, अलीगढ़, गोरखपुर, बस्ती, मऊ की तरफ मौसम कुछ साफ रहेगा।बिजनौर, हापुड़, मेरठ तक के इलाके में दिन के समय हल्की हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]