H S live news

No.1 news portal of UP

बड़े व्यापारियों को फिरौती हेतु अपहरण करने की योजना बनाकर प्रयासरत गैंग की एसटीएफ के साथ जनपद देवरिया में हुई मुठभेड़ में 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*बड़े व्यापारियों को फिरौती हेतु अपहरण करने की योजना बनाकर प्रयासरत गैंग की एसटीएफ के साथ जनपद देवरिया में हुई मुठभेड़ में 03 अभियुक्त गिरफ्तार।*

रिपोर्ट ऋषिकेश दुबे

*दिनांक 06-12-2025 की रात्रि में बड़े व्यापारियों को फिरौती हेतु अपहरण करने की योजना बनाकर प्रयासरत गैंग से* *एसटीएफ उ०प्र० के साथ जनपद देवरिया में हुई मुठभेड़ में 03 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. हिमान्शु उर्फ गोविन्द यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी मिर्जापुर, पोस्ट खिरिया खाझा, थाना रानीपुर, जिला मऊ।
2. मंजीत यादव पुत्र स्व० शिववली यादव निवासी ताजपुर उस्मानपुर, पोस्ट पिपरीडीह, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ।
3. नितेश यादव पुत्र शिवसागर यादव निवासी बरवा, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया।

*अभियुक्तों से बरामदगी-*
1. 02 अदद अवैध पिस्टल 32 बोर मय 02 अदद मैगजीन।
2. 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर।
3. 02 अदद खोखा कारतूस 32 बोर
4. 02 अदद देशी तमन्चा 315 बोर
5. 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
6. 01 अदद बुलेट मोटरसाइकिल ।
7.
*घटनास्थल का दिनांक / समय / स्थान-*
दिनांक 06.12.2025 की रात्रि 00.30 बजे। स्थान महदहां मोड़ से डुमवलिया रोड पर लगभग 400 मीटर सड़क पर थाना क्षेत्र सलेमपुर, जनपद देवरिया।

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश लखनऊ को सूचना प्राप्त हो रही थी की जनपद देवरिया व आस-पास के जनपद में एक गैंग सक्रिय है जो किसी बड़े व्यापारी की फिरौती के लिये अपहरण करने की फिराक में है। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री धर्मेश कुमार शाही, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ, लखनऊ के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक श्री सत्य प्रकाश सिंह एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि हिमांशु यादव निवासी थाना क्षेत्र रानीपुर जनपद मऊ व प्रदीप यादव थानाक्षेत्र महुआडीह, जनपद देवरिया अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सलेमपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ी तिवारी गांव के दो लोगों का फिरौती के लिए अपहरण करने की तैयारी में हैं। सूचना प्राप्त हुई कि फिरौती के लिए अपहरण की घटना कारित करने हेतु योजना बनाने वाला गैंग महदहा चौराहे से डुमवलिया रोड पर जायेंगे और रास्ते में सिसवा पाण्डेय गांव के आस-पास अपहरण की घटना को अंजाम देंगे। बदमाश चारपहिया एवं दो पहिया वाहन से आने वाले हैं एवं उनके पास घातक असलहे हैं। व्यापारी किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने गये हैं उसी रास्ते से अपने गांव पड़री तिवारी जायेंगे और गैंग द्वारा रास्ते में ही घटना को अंजाम दिया जायेगा।

इस सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए निरीक्षक श्री सत्य प्रकाश सिंह, उ०नि० यशवन्त सिंह, मुख्य आरक्षी महेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी आशुतोष कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी उमेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी आदित्य कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी शिवानन्द उपाध्याय, मुख्य आरक्षी गौरव प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी मो० इमरान खान, मुख्य आरक्षी नसीरूद्दीन एवं थाना सलेमपुर पुलिस एवं एस०ओ०जी० व स्वाट टीम देवरिया द्वारा महदहां तिराहा से डुमवलिया रोड पर करीब 400 मीटर आगे जाकर निगरानी करने लगे कुछ देर बाद एक बुलेट मोटरसाइकिल व एक स्वीफ्ट डिजायर कार महदहां की ओर से आती हुई दिखाई दी, जिसे जिसे मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि यही वे बदमाश हैं। उक्त बुलेट मोटरसाइकिल व एक स्वीपट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर बुलेट सवार व कार सवार बदमाशों द्वारा एसटीएफ व पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया दौरान फायरिंग कार सवार बदमाश भाग गये तथा बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देख कर एसटीएफ व पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से करने लगे। इस पर एसटीएफ व पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित व संतुलित व न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुये उक्त अपराधी पर फायर किया गया, जिससे एक बदमाश घायल हो गया। शेश अन्य दो बदमाशों को एसटीएफ टीम द्वारा पकड़ लिया गया। जिनसे उपरोक्त बदरामदगी हुई। घायल हिमांशु उर्फ गोविन्द यादव उपरोक्त को समुचित इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर भेजा गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया गया है।

पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से एक साथ व अलग अलग पूछताछ की गई तो मंजीत यादव उपरोक्त ने बताया कि उसे हिमांशु यादव उपरोक्त ने फिरौती के लिए अपहरण करने के लिए बुलाया था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसके साथ अंकित यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ग्राम चौथी, थाना मरदह जनपद गाजीपुर, सर्वेश उर्फ गोलू यादव पुत्र अज्ञात निवासी कहिनवर थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ, पंकज यादव पुत्र अज्ञात निवासी मजखानी पिपरीडीह थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ दो दिन पहले बिना नम्बर की स्वीफ्ट डीजायर कार से आये थे। हम लोग प्रदीप यादव पुत्र मदन यादव निवासी बरवा, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया के गांव आकर रुके थे। रात में उसके मुर्गीफार्म पर सोते थे। हम लोगों का खाने-पीने और अन्य जरुरतों का ध्यान प्रदीप यादव एवं नितेश यादव उपरोक्त रखते थे वही मुर्गी फार्म पर सूरज गौड़ पुत्र अज्ञात निवासी नेरुई अमवा, थाना महुआडीह जनपद देवरिया भी आया था। वहा पर वह व हिमांशु यादव, नितेश यादव, प्रदीप यादव, सूरज गौड़, अंकित यादव, सर्वेश उर्फ गोलू यादव, पंकज यादव एक साथ ही थे। हमने आपस में एक राय होकर फिरौती के लिए अपहरण करने की योजना बनाये थी। आज हम लोग मिलकर फिरौती के लिए अपहरण की घटना को अंजाम देना था। इसी योजना के तहत प्रदीप यादव, अंकित यादव, सर्वेश उर्फ गोलू यादव. पंकज यादव व सूरज गौड़ जो कि मारूती स्वीफ्ट डिजायर गाडी में बैठ कर हमारे सा साथ ही आ रहे थे जो उसी गाड़ी के साथ फायर करते हुये भाग गये है।

पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से इचर आने का कारण पूछा गया तो बतायें कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है हम लोगों को बड़े व्यापारी राजकमल तिवारी जिनके पास सफेद रंग का डिफेंडर गाड़ी है, जो ग्राम पड़री तिवारी का रहने वाला है तथा अरविन्द तिवारी उर्फ चुन्न तिवारी जिनका सलेमपुर में अन्नपूर्णा होटल है तथा अन्य प्रदेश में व्यवसाय है. इनमें से किसी एक व्यक्ति का पहले तथा दुसरे व्यक्ति का उसके कुछ दिन बाद फिरौती के लिए अपहरण करना था। आज अभी व्यापारी राजकमल तिवारी डिफेंडर गाडी से किसी शादी के समारोह से लौटने वाला था उसका इसी समय फिरौती के लिए अपहरण कर लेते। जिसका अपहरण करना था, उसके क्रियाकलाप की कौन सूचना दे रहा था, यह पूछने पर दोनों ने बताया कि वह सूरज गौड़ के ज्यादा सम्पर्क में रहता है। यह पहले सूरज गौड़ के साथ जेल में बन्द रहा है। यहीं कहीं आस पास का रहने वाला है। उसको हम लोग तिवारी जी के नाम से जानते है। वह सूरज से इंटरनेट काल अथवा वाट्सएप्प काल से सम्पर्क में रहता है। अपहरण करके हम लोगों को पांच करोड़ रुपये के फिरौती की मांग करनी थी तथा उन रुपयों को क्रिप्टो करेंसी के जरिये लेना था। अपहरण करने के पश्चात उस व्यक्ति को नेपाल में रखने की योजना थी। नेपाल में सूरज गौड का सम्पर्क है, वही उन्हें नेपाल में ले जाकर रखवाता। फिरौती से मिली रकम का पचास प्रतिशत रुपया मुखबिरी करने वाला व्यक्ति रखता तथा पचास प्रतिशत में हम सभी लोग हिस्सेदारी पाते। हिमांशु यादव के बारे में पूछने पर बताया कि वह बहुत बड़ा अपराधी है। हम लोगों का बॉस है पहले भी वह विभिन्न जनपदों में हत्या व लूट की बड़ी घटना कर चुका है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास निम्नवत् हैः-*

*1-हिमान्शु उर्फ गोविन्द यादवः-*
1. मु०अ०सं० 324/2023 धारा 394,411 भादवि थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
2. मु०अ०सं० 353/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया।
3. मु०अ०सं० 488/2023 धारा 3(1) यू०पी० गैंगेस्टर एक्ट थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया।
4. मु०अ०सं० 339/2023 धारा 392,411,504,506 भादवि थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया।
5. मु०अ०सं० 28/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर।
6. मु०अ०सं०-332/2020 धारा 120ठ,147,148,149,302 भादवि व 3(2)(ट) एस०सी०/एस०टी० एक्ट थाना मरदह, जनपद गाजीपुर।
7. मु०अ०सं० 121/2021 धारा 3(1) यू०पी० गैंगेस्टर एक्ट थाना मरदह, जनपद गाजीपुर।
8. मु०अ०सं० 205/2023 धारा 307,394 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर।
9. मु०अ०सं० 344/2023 धारा 307,392,411,504 भादवि थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर।
10. मु०अ०सं० 375/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।
11. मु०अ०सं० 145/2020 घारा 379,411 भादवि थाना सरायलखसी जनपद मऊ।
12. मु०अ०सं० 477/2020 धारा 147,148,149,302,34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कासिमाबाद जनपद देवरिया।
13. मु०अ०सं०-369/2025 धारा-190, 109(1), 61(2) बीएनएस व धारा-3/25/27 आसं एक्ट थाना सलेमपुर जनपद देवरिया।

*2-मंजीत यादवः-*
1.मु०अ०सं०-369/2025 धारा-190, 109(1), 61(2) बीएनएस व धारा-3/25/27 आसं एक्ट थाना सलेमपुर जनपद देवरिया।

*3-नितेश यादवः- .*
1. मु०अ०सं०-369/2025 धारा-190, 109(1). 61 (2) बीएनएस व धारा-3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सलेमपुर जनपद देवरिया।
उपरोक्त अपराधियों के विरूद्ध अन्य अभियोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। उपरोक्त मुठभेड के सम्बन्ध में थाना सलेमपुर, जनपद-देवरिया में मु०अ०सं०-369/2025 धारा-190, 109(1), 61(2) बीएनएस व धारा-3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना सलेमपुर, जनपद-देवरिया पुलिस द्वारा की जायेगी।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1. एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई गोरखपुर
2. उ0नि0 दीपक कुमार प्रभारी स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया
3. उ0नि0 विनय सिंह स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया
4. मुख्य आरक्षी धनन्जय श्रीवास्तव स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया
5. मुख्य आरक्षी अखिलेश दुबे स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया
6. आरक्षी विन्देश्वर स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया
7. आरक्षी अरविन्द कुशवाहा स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया
8. आरक्षी ईश्वचन्द यादव स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया
9. निरीक्षक सादिक परवेज प्रभारी सर्विलांस जनपद देवरिया
10. मुख्य आरक्षी मेराज खान स्वाट टीम द्वितीय जनपद देवरिया
11. मुख्य आरक्षी प्रशान्त शर्मा स्वाट टीम द्वितीय जनपद देवरिया
12. मुख्य आरक्षी समसुलैन स्वाट टीम द्वितीय जनपद देवरिया
13. आरक्षी विशाल जायसवाल स्वाट टीम द्वितीय जनपद देवरिया
14. सर्विलांस टीम जनपद देवरिया
15. SO महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
16. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र मिश्र थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
17. उ0नि0 दीपक पटेल थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
18. का0 संदीप गहलौत थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
19. का0 कृष्णलला जायसवाल थाना सलेमपुर जनपद देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]