H S live news

No.1 news portal of UP

नई दिल्ली: दिवाली से पहले सोना 80 हजार के पार, चांदी 8 दिन में 7100 रु. उछली; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*नई दिल्ली: दिवाली से पहले सोना 80 हजार के पार, चांदी 8 दिन में 7100 रु. उछली; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

23 अक्टूबर बुधवार 2024-25

*नई दिल्ली:* भारत में त्योहारी सीजन शुरू होते ही घरेलु बाजारों में सोना-चांदी की मांग में बंपर इजाफा हुआ है। जिसके चलते बुधवार (23 अक्टूबर) को गोल्ड पहली बार 80 हजार रुपए के पास निकल गया। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 80,070 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,400 रु. है।

इस साल अब तक सोना 15,310 रुपए महंगा हुआ है। 16 अक्टूबर 2024 के बाद से गोल्ड प्राइस 2670 रुपए तक बढ़ चुके हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

*चांदी की कीमतें 2000 रुपए उछलीं:*

दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में पिछले 8 दिनों में 7100 रुपए की तेजी आई है। बुधवार को चांदी की कीमतें 2000 रुपए बढ़त के साथ 1,04,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। बता दें कि 16 अक्टूबर को चांदी 97 हजार रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर थी, जिसने अब नया ऑलटाइम हाई बनाया है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,12,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

*ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव:*

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 5.80 डॉलर की बढ़त के साथ 2766 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और यह 34.83 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

*देश के बड़े शहरों में Gold Rate 22 कैरेट*

*शहर भाव 23 अक्टूबर भाव (22 अक्टूबर) अंतर:*

दिल्ली 73,550 73,150 (+400)
मुंबई 73,400 73,000 (+400)
चेन्नई 73,400 73,000 (+400)
कोलकाता 73,400 73,000 (+400)
हैदराबाद 73,400 73,000 (+400)
बेंगलुरु 73,400 73,000 (+400)
पुणे 73,400 73,000 (+400)
अहमदाबाद 73,450 73,050 (+400)
लखनऊ 73,550 73,150 (+400)
भोपाल 73,450 73,050 (+400)
इंदौर 73,450 73,050 (+400)
रायपुर 73,400 73,000 (+400)
बिलासपुर 73,400 73,000 (+400)
चंडीगढ़ 73,550 73,150 (+400)
जयपुर 73,550 73,150 (+400)
पटना 73,450 73,050 (+400)

*जानिए गोल्ड की शुद्धता के मानक:*

गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]