राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में बैंड बाजा के साथ निकाला पथ संचलन
                राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में बैंड बाजा के साथ निकाला पथ संचलन
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष भाति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने नगर के विभिन्न मार्गो पर स्वयं सेवको ने  पथ संचलन कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया
मंगलबार को बसस्टेशन के समीप आदर्श जूनियर हाई स्कुल से स्वयं सेवक कतार बद्ध रूप से बैंड बाजे की धुन पथ संचलन करते हुए निकले जो पटेल चौराहा, पुन्नीसाहू चौराहा, थाना मार्ग, जामुन चौराहा, समेत कई मार्गो से होकर गुजरे। खाकी परिधान धारण कर सिर पर टोपी और हाथो मे लाठी लेकर अनुसासित रूप से स्वंय सेवकों की कतार सड़को से निकली बैंड बाजे की धुन पर आगे बढ़ते नजर आये। जिसमें सैकड़ो की संख्या मे स्वयं सेवक वह भाजपा नेता इस पथ संचलन मे उपस्थित रहे
 स्वंय सेवकों ने इस अवसर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
पथ संचलन में नगर कार्यवाहक रामकृपाल प्रजापति नगर संघ चालक दयाशंकर गुप्त मुख्य शिक्षक भगत सिंह श्रवन वर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जयसवाल मनीष गुप्ता सहित सैकड़ो राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता उपस्थित थे