देवों के देव है , महादेव आचार्य आदित्य मनोहर पाठक

देवों के देव है , महादेव आचार्य आदित्य मनोहर पाठक
रिपोर्ट सुमित मिश्रा
हसेरन। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय के के पास चल रही शिव पुराण कथा के तृतीय दिवस पर आचार्य ने भगवान शिव की कथा पर प्रकाश डालते हुए शिव पुराण की कथा कही। उन्होंने बताया भगवान शिव देवों के देव भी कह गए है। उन्हें महादेव के नाम से भी जाना गया है। शिव पुराण की कथा में भगवान शंकर और मां सती की कथा सुनाई। कथा में भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया। उन्होंने कथा में बताया संसार सपने के समान है।