डीएम व एसपी ने श्रीनेत ग्लोबल स्कूल का किया दौरा तीरंदाजी कर लक्ष्य पर साधा निशाना

**डीएम व एसपी ने श्रीनेत ग्लोबल स्कूल का किया दौरा तीरंदाजी कर लक्ष्य पर साधा निशाना*
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के कन्हौली निवासी द्रोणाचार्य व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित संजीव कुमार सिंह के श्रीनेत ग्लोबल स्कूल का दौरा शनिवार को रुद्रपुर थाना दिवस पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने स्कूल के प्रबंधक व प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह ने स्कूल के विषय में विस्तार से बताया।
वही विश्व तीरंदाजी में अपना नाम रोशन किये अर्जुन अवार्डी द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संकल्प शर्मा को उत्तर प्रदेश के प्रथम तीरंदाजी विद्यालय के बारे में विस्तार से बताया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौका देखकर तीरंदाजी के गुर से वाकिफ हुए व 5 मीटर की दूरी से धनुष बाण से लक्ष्य भेदन भी किया।
इस अवसर पर तीरंदाजी के भारतीय टीम के कोच संजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को विद्यालय की विशेषता और तीरंदाजी के विविध आयामों से परिचित कराया उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश का तीरंदाजी का यह पहला विद्यालय है। जहां पर तीरंदाजी शुरुआती कक्षाओं से सीखाने की प्लानिंग की गई है।
जिलाधिकारी तीरंदाजी विद्यालय देखकर खुश होते हुए उन्होंने संजीवा तीरंदाजी एकेडमी खोलने हेतु 3 एकड़ की जमीन शासकीय स्तर पर देने की पहल करने की बात कही।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी,अमित कुमार सिंह ,अनिल सिंह ,शिव रतन यादव आदि उपस्थित थे