पवन मिश्र का दो वर्ष मनोयन हुआ पूर्ण , किसानों का सेवा करने का लिया संकल्प

पवन मिश्र का दो वर्ष मनोयन हुआ पूर्ण , किसानों का सेवा करने का लिया संकल्प
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रूद्रपुर देवरिया भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र के दो वर्ष मनोयन पूर्ण होने पर किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर साहू राजाराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चौहहट्टा वार्ड (पंडा टोली) में पौधरोपण किया।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के वर्तमान कार्यकारिणी के 2 वर्ष पूरे होने पर किसान मोर्चा देवरिया द्वारा किसानों की सेवा का कार्य किया जाएगा।
इसके अंतर्गत सितम्बर माह में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण, आर्युवेदिक स्वास्थ्य मेला, पशु आरोग्य मेला, पौधरोपण सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पूरे जनपद में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य रामभगत शर्मा, जिला मंत्री भगवान यादव, अरुण मिश्र, सुमन्त चतुर्वेदी, बृज मोहन पाण्डेय, सत्यम यादव, गुड्डू यादव, मोहित मौर्य उपस्थित थे