H S live news

No.1 news portal of UP

नारी के जीवन को न समझो बेकार असल में समाज का यही है आधार

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

नारी के जीवन को न समझो बेकार असल में समाज का यही है आधार

“नारी शक्ति से ही बनेगा मजबूत समाज, जब होगा स्त्री का हर घर सम्मान, तभी बनेगा हमारा भारत महान”।
◆कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रत्येक माह चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान
◆समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण
◆महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त
◆सभी का उद्देश्य जनकल्याण व मानव समाज की सेवा करना
◆शासन-प्रशासन महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध
जनपद भदोही मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु पूर्व में चलाए गए 15 दिवसीय सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत प्रत्येक माह 10 दिवस हेतु (दिनांक 21 से 30 तक) पुनः चलाया जा रहा विशेष महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान

रिपोर्ट विरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा

  *“मिशन शक्ति”* अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु पूर्व में चलाए गए 15 दिवसीय सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के आदेश के क्रम में प्रत्येक माह 10 दिवस हेतु (दिनांक 21 से 30 तक) पुनः विशेष महिला जागरूकता एवं  सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु "शक्ति दीदी" नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है। महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक "शक्ति दीदी" के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु "शक्ति दीदी" व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ रही हैं। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं "शक्ति दीदी" से निसंकोच बात कर सकती हैं। खाकी रंग में कार्यरत शक्ति दीदी चौपाल के दौरान महिलाओं के विभिन्न समस्याओं जैसे- विधवा पेंशन या कोई शोहदा किसी को परेशान कर रहा हो या एफ आई आर की कॉपी मिलने में दिक्कत हो यह सब चीजों का समाधान तुरंत प्रार्थना पत्र के साथ करा सकती हैं एवं f.i.r. की प्रति थाने से प्राप्त कर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर सकती हैं। आज *दिनांक-26.08.2023* को जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत "शक्ति दीदी" द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र में "ग्राम चौपाल" का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन)  फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- *1090,112,1076,1098,108* की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु *1930* हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]