सतई पर लगाये गये झंडे को पुलिस प्रशासन ने उतरवाया कहां कोई नई परंपरा नहीं होगी शुरू
सतई पर लगाये गये झंडे को पुलिस प्रशासन ने उतरवाया कहां कोई नई परंपरा नहीं होगी शुरू
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया मोहर्रम के त्यौहार को लेकर कुछ युवकों द्वारा नगर के पोलो पर सतई के दिन झंडे लगाए गए थे जिसको पुलिस प्रशासन ने उतरवाते हुए कहा कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी
मालूम है कि शनिवार को मोहर्रम का त्यौहार है जहां सतई व आठवी पर ताजियादारो द्वारा जुलूस नगर में निकाला गया था उसके बाद नव युवको द्वारा नगर के हर पोल पर झंडा लगाया गया था जहां गुरुवार की रात्री पुलिस प्रशासन ने कोई नई परंपरा शुरू न करने को लेकर झंडे को उतरवाया जहां कुछ युवकों द्वारा कहा सुनी भी हुई
इस संबंध में टाउन इंचार्ज केशव मौर्या ने कुछ न बोलते हुए उच्च अधिकारियों से बात करने को कही
नई परंपरा की नहीं होगी शुरुआत क्षेत्राधिकारी
क्षेत्राधिकारी जिलाजीत सिंह ने बताया कि त्यौहार को यह लोग सकुशल मनाएं लेकिन कोई नई परंपरा शुरू न करें शासन द्वारा जारी है गाइडलाइन का पालन करें