H S live news

No.1 news portal of UP

देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार में आज वीरांगना फूलन देवी जैसी महिला की जरूरत- निषाद

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार में आज वीरांगना फूलन देवी जैसी महिला की जरूरत- निषाद

रिपोर्ट मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया समाज वादी पार्टी की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की 22 वी पुण्य तिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया के आवास पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशांक शेखर गुप्त की अध्यक्षता में मनाई गई।
उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
कार्यक्रम मैं उपस्थित सपा नेता चंद्रिका निषाद ने कहा कि देश में महिलाओं का सम्मान नही है जिसका उदाहरण मणिपुर है ऐसे में आज वीरांगना फूलन देवी जैसी महिला की जरूरत है जो पशुवत व्यवहार करने वालों का मुंहतोड़ जवाब दे सके।
सपा नेता रमाकन्त निषाद ने कहा कि माननीय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी ने पिछड़ी जाति की महिला फूलन देवी जब जेल में बंद थी तो कानूनी मदद से जमानत करा कर फूलन देवी को जेल से छुड़वा कर देश के सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में सांसद बनाकर सम्मानित करने का कार्य किए।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सदस्य हाफिज शहादत हुसैन ने कहा कि फूलन देवी के साथ रहने वाले ने ही धोखा से उन्हें मरवा दिया आज वह मर के भी अमर है।
कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ राजेंद्र प्रसाद, संजय जायसवाल, मुरारी कनौजिया सदस्य जिला कार्यसमिति, राजेश यादव पूर्व जिला सचिव पिछड़ा वर्ग ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में अनवारुल हक, आफताब आलम, राजेश पटेल, हसनैन अंसारी, शिव मोहन, राजू, कृष्ण मोहन, इजहार, अमित सोनकर, मनुवर अली, आलमगीर आदि सम्मिलित थे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]