दारूबाज बंदर:हाथ से बोतल छीनकर गटक जाता है पूरी शराब
दारूबाज बंदर:हाथ से बोतल छीनकर गटक जाता है पूरी शराब
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र से एक शराबी बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।बंदर लोगों से शराब की बोतल छीनकर भाग जाता है और फिर उसे गटक जाता है। इसके बाद में जमकर उत्पात मचाता है।बंदर की इस हरकत से लोग काफी हैं।लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर इस शराबी बंदर को पकड़़ने की मांग की है। डीएफओ संजय अग्रवाल ने टीम बनाकर शराबी बंदर को पकड़़ने का निर्देश दिया है।
डीएफओ संजय अग्रवाल ने बताया कि लोगों की शिकायत के बाद उन्होंने बंदर को पकड़ने के आदेश दिए हैं। जल्द ही बंदर को पकड़ लिया जाएगा. ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।बंदर को दूर कहीं जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह शराबी बंदर आसपास के घरों में घुसकर सामान भी लेकर भाग जाता है। अगर कोई उसका पीछा करता है तो वह उसे काट लेता है। 24 मार्च को जब इस बंदर ने एक शख्स से शराब की बोतल छीनी तो वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बंदर ने पहले बोतल का ढक्कन खोला और फिर शराब को गटक गया।सोशल मीडिया पर शराबी बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है।