H S live news

No.1 news portal of UP

प्रियंका शर्मा बनीं यूपी रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

प्रियंका शर्मा बनीं यूपी रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम UPSRTC द्वारा 26 महिला चालकों की भर्ती हुई है। बता दें कि यूपी की प्रियंका शर्मा इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं।  प्रियंका असंख्य संघर्षों को पार करते हुए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की पहली महिला सरकारी बस ड्राइवर बनी हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने की उनकी कहानी काफी संघर्षों से भरी रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादी के बाद प्रियंका शर्मा के दो बच्चे हुए। वहीं उनका पति शराब पीने का आदि था। अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद उनके परिवार ने भी उनका साथ छोड़ दिया था।बता दें कि प्रियंका शर्मा बिहार के बांका जिले के हरदौड़ी गांव की निवासी हैं। प्रियंका ने आगे बताया कि साल 2022 में उन्हें पता चला कि महिला बस ड्राइवरों के लिए उत्तर प्रदेश में नौकरी निकली है। जिम्मेदारियों को उठाते हुए उन्होंने इसका फॉर्म भरा। जिसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग ली और फिर सितंबर में उनकी पोस्टिंग हो गई। इसी के साथ ही प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]