जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा धान क्रय केन्द्र का किया गया निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा धान क्रय केन्द्र का किया गया निरीक्षण
रिपोर्ट ऋषिकेश दूबे
देवरिया 05 नवंबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा रुद्रपुर स्थित परसा जंगल धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उक्त धान क्रय केंद्र पर खरीद वर्ष 2022-23 के अंतर्गत धान बिक्री हेतु आये प्रथम किसान किवई गाँव निवासी राणा प्रताप यादव का स्वागत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने माला पहनाकर किया। जिलाधिकारी ने तौल प्रारंभ होने से पहले पूरे विधि विधान से पूजा भी की।
जिलाधिकारी द्वारा किसान से संवाद कर केंद्र पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करने का निर्देश सम्बन्धित को देते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय करना सुनिश्चित।
जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।इसके साथ ही जब किसान धान क्रय केंद्र पर आए तो अपना आधार, ऑनलाइन पंजीकरण संख्या, बैंक खाता संख्या व खतौनी अवश्य लाएं। इसके अतिरिक्त जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराया है, उसका होना भी आवश्यक है। इससे किसानों को अपना धान बिना किसी असुविधा के बेचने में सहूलियत होगी।
उन्होंने धान क्रय केन्द्र पर आये हुए किसानों से धान विक्रय आदि की जानकारी प्राप्त की और कहा कि आप सब को केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा हो, तो तत्काल संज्ञान में लायें।
इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम, नायब तहसीलदार करन सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
औद्योगिक आस्थान उसरा बाजार में नव स्थापित पुलिस चौकी का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने औद्योगिक आस्थान उसरा बाजार में नवस्थापित पुलिस चौकी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को औद्योगिक आस्थान में स्थापित उद्यमों की सुरक्षा पूरी निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिय।
जिलाधिकारी ने किया गड्ढा मुक्ति अभियान का निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने आज भीखमपुर-देवरिया -रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर स्थित 28 वें किमी (बेरियाघाट चौराहा) पर हुए गड्ढा मुक्ति कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आरके सिंह को शासन द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का निर्देश दिया।