H S live news

No.1 news portal of UP

किसी भी दशा में कोई माफिया पनपना नहीं चाहिए:CM योगी *पीड़ितों को FIR के लिए दौड़ाए ना जाए: CM योगी

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

किसी भी दशा में कोई माफिया पनपना नहीं चाहिए:CM योगी

*पीड़ितों को FIR के लिए दौड़ाए ना जाए: CM योगी

गोरखनाथ मंदिर में CM ने अफसरों से पूछा-जनता दर्शन में क्यों आ रही इतनी भीड़?

रिपोर्ट चन्द्र प्रकाश मौर्या

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की रात गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले पीड़ितों की FIR दर्ज करने के लिए उन्हें दौड़ाया न जाए.आसानी से लोगों की FIR दर्ज करें। NCR की जगह FIR दर्ज करने पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कोई माफिया पनपना नहीं चाहिए। माफिया के हौसले पस्त कर दें।
सीएम बोले- FIR दर्ज करने में कंजूसी न हो: मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कीमत पर FIR दर्ज करने में कंजूसी न हो। SSP गौरव ग्रोवर ने सीएम को बताया कि 2021 में अपेक्षा कम FIR दर्ज है। जबकि NCR की संख्या अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि FIR की संख्या बढ़ती है तो कोई बात नहीं। लेकिन लोगों को न्याय मिलना चाहिए।
थाना और तहसील स्तर पर समस्याओं का निस्तारण हो: ADG जोन अखिल कुमार ने मंदिर सुरक्षा से जुड़ी कार्ययोजना के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनके जनता दर्शन में आने वाली भीड़ को लेकर सभी अधिकारियों से सवाल किया। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ क्यों आ रही है? इन लोगों की समस्याओं का निस्तारण थाना और तहसील स्तर पर हो जाना चाहिए।
जनसुनवाई को लेकर हुई देर तक चर्चा: उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि तहसील स्तर पर समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। SDM और CO को संयुक्त रूप से भ्रमण करने को कहा जाएगा। ADG जोन ने कुछ दिनों पहले एनेक्सी भवन में की गई जनसुनवाई का जिक्र करते हुए कहा कि इसका काफी प्रभाव पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रयास करते रहने चाहिए। बैठक में काफी देर तक जनसुनवाई को लेकर ही चर्चा होती रही।
सीएम ने देखी क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की फोटो: मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर काफी गंभीर थे। GDA उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल में संचालन के लिए क्रूज का आर्डर हो चुका है। उन्होंने क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की फोटो भी मुख्यमंत्री को दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था हो कि लोग परिवार के साथ क्रूज का मजा ले सकें। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने जलभराव पर नियंत्रण के लिए किए गए उपायों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
जलभराव से निपटने की भी ली जानकारी: DM कृष्णा करुणेश ने बताया कि पैडलेगंज से फिराक चौराहा तक की सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण का निर्देश पिछले दौरे पर मुख्यमंत्री ने दिया था। मुख्यमंत्री ने जलभराव से निपटने के लिए चल रही परियोजनाओं के प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]