महिला सुरक्षा दल ने किशोरियों को कानूनी सुरक्षा के लिए टिप्स , किया जागरूक
महिला सुरक्षा दल ने किशोरियों को कानूनी सुरक्षा के लिए टिप्स , किया जागरूक
हसेरन क्षेत्र के मढपुरा गांव मे पुलिस ने अभियान चलाकर स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण की जानकारी देकर जागरूक किया। महिला सुरक्षा दल के तहत पुलिस ने कानूनी सुरक्षा के बारे में अवगत कराया। महिला आरक्षी ने महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महिलाओं को कानूनी सुरक्षा संबंधी टिप्स दिये। जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा दल अभियान के क्रम मे पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं महिलाओं को जागरूक किया।किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया। विमेन पावर लाइन 1090 , यूपी 112 , चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 महिला हेल्पलाइन 181 ,आपरेशन कवच इत्यादि के बारे में जानकारी दी।