उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क राशन वितरण का शुभारंभ आज से हुआ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क राशन वितरण का शुभारंभ आज से हुआ।
रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी
सदर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने बैतालपुर में लाभार्थियों को राशन वितरित किया।इस दौरान सांसद श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज से ‘डबल इंजन की सरकार के डबल खाद्यान्न वितरण’ का लाभ हर जरूरतमंद को होली तक प्राप्त होता रहेगा।
डबल इंजन की सरकार के कारण महीने में दो बार खाद्यान्न योजना का लाभ अब हर जरूरतमंद को प्राप्त होगा।राज्य की भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में खाद्यान्न वितरण की कार्यवाही को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।जबकि वर्ष 2017 के पूर्व यही खाद्यान्न माफियाओं के पास चला जाता था और गरीब टक-टकी लगाए देखता रहता था।गरीब की चिंता सपा-बसपा की सरकारों को नही होती,उनके चिंता केवल अपने नेताओं के घर भरने की थी।हमारे शास्त्र,पुराण कहते हैं कि भूखे को रोटी देना महापुण्य का काम है।निःशुल्क खाद्यान्न वितरण महाभियान से भाजपा की योगी सरकार हर जरूरतमंद को जोड़कर उस महापुण्य की भागीदार बन रही है।उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ नागरिकों को यह राशन वितरण महाभियान लाभान्वित करेगा। यह महाभियान ‘कोई भूखा न रहे’ के संकल्प व अंत्योदय के प्रण को साकार करने का सुपथ है।