आज कांग्रेश प्रतिज्ञा पद यात्रा का तीसरा दिन

आज कांग्रेश प्रतिज्ञा पद यात्रा का तीसरा दिन
रिपोर्ट सुमित मिश्रा
17 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रदेश महासचिव कन्नौज फर्रुखाबाद जनपद के प्रभारी श्री शरद मिश्रा जी के आव्हान पर “भाजपा हटाओ कांग्रेस लाओ” “गांव गांव पाव पांव “के नारों के साथ कांग्रेश की प्रतिज्ञा पद यात्रा जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे और किसान जिला अध्यक्ष वीर सिंह फौजी के नेतृत्व में ग्राम शरीफा पुर ,देवा पट्टी, नजरपुर पट्टी, गधरापुर, मुरैया आदि ग्रामों में पदयात्रा निकाली गई l
जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि आज हमारे देश का किसान बहुत परेशान है जिसकी आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई है की वह आत्महत्या करने पर विवश हो रहा है लेकि मूक दर्शक की तरह भाजपा सरकार कुंभकरण की तरह नींद में सोई हुई है और किसानों को कोई भी मदद नहीं दे रही है इसी तरह देश की महिलाओं के साथ भी अत्याचार किए जा रहे हैं आज देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है हमारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे के साथ आगामी 2022 यूपी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की 40% हिस्सेदारी सुनिश्चित कर दी है वहीं उन्होंने कहा है अगर प्रदेश में हमारी सरकार आई तो हम 1- छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देंगे 2- महिलाओं के रसोईया के लिए सालाना तीन गैस सिलेंडर मुक्त कर देंगे 3-महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा करेंगे 4-नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्त की जाएगी 5-100हजार रुपए प्रति वृद्धा विधवा पेंशन दिया जाएगा 6- आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को 10000 प्रतिमाह मानदेय देंगे 7- प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खुलवाने का कार्य किया जाएगा l
पदयात्रा में शामिल होने वाले पूर्व शहर अध्यक्ष अनुज मिश्रा कक्का जी, कांग्रेसी नेता रंजन बाजपेई उर्फ मंटू, पूर्व सभासद राजेश दिवाकर ,मनोज दुबे ,रामू यादव महेंद्र यादव ,विवेक मिश्रा ,आदि कई कांग्रेसी नेता प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल रहे l