H S live news

No.1 news portal of UP

*भारत सरकार का उपक्रम भारतीय वनस्पति शोध संस्थान द्वारा आनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन*

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

भारत सरकार का उपक्रम भारतीय वनस्पति शोध संस्थान द्वारा आनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

         *निर्जलीकृत  पुष्प कला से सम्बंधित दी जाएगी जानकारी*

रिपोर्ट-एस0एन0त्रिपाठी

सीएसआईआर-एनबीआरआई, लखनऊ द्वारा जनवरी 20, 2021 को एक दिवसीय पुष्प निर्जलीकृत पुष्प कला पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं | इक्छुक व्यक्ति, गृहणियां, विद्यार्थी आदि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीकरण करा सकते है | ऑनलाइन पंजीकरण संस्थान की वेबसाईट www.nbri.res.in पर जा कर किया जा सकता हैं | पंजीकरण शुल्क रु. 100/- प्रति व्यक्ति है | पंजीकरण की अंतिम तिथि जनवरी 15, 2020 हैं |
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्जलीकृत पुष्प कला से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी | पुष्प निर्जलीकरण की विभिन्न तरीकों एवं कार्यविधियों को बताया जायेगा | निर्जलीकृत पुष्प कला के द्वारा 2डी एवं 3डी शिल्प उत्पादों को बनाने की जानकारी भी दी जाएगी| प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद पंजीकृत प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया जायेगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण माइक्रोसॉफ्ट टीम्स प्लेटफार्म के जरिये आयोजित किया जायेगा | अधिक जानकारी हेतु संस्थान के वनस्पति उद्यान विभाग को फ़ोन नं. 0522-2297965/966/9454379222 पर संपर्क किया जा सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]