H S live news

No.1 news portal of UP

ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली परखी, जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर मतदाताओं को किया जागरूक

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली परखी, जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर मतदाताओं को किया जागरूक

भाटपार रानी, देवरिया | 21 नवंबर 2026

मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता से रूबरू हुए मतदाता, तहसील मुख्यालयों पर स्थापित हैं डेमोंस्ट्रेशन सेंटर

देवरिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की कार्यप्रणाली के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार डेमोंस्ट्रेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भाटपार रानी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने स्वयं ईवीएम के माध्यम से मतदान कर मशीन की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीवीपैट मशीन में प्रदर्शित पर्ची के जरिए डाले गए मत की पुष्टि करने की प्रक्रिया भी देखी। उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से मशीनों के संचालन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है। इसलिए मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे मतदान के समय पूरी जानकारी और विश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर आम नागरिकों एवं मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के संचालन की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, उन्हें मशीन के माध्यम से मतदान करने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया से परिचित हो सकें और आगामी निर्वाचन में जागरूकता एवं विश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भाटपार रानी दीपराज, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

HS LIVE NEWS
सच की आवाज़, जनता की पहचान

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]