H S live news

No.1 news portal of UP

सट्टा बाजार में भी BJP को स्पष्ट बहुमत का इशारा,

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*सट्टा बाजार में भी BJP को स्पष्ट बहुमत का इशारा,

भाजपा को 304 तो कांग्रेस को 64 सीटें, पहली बार लाखों-करोड़ों का लगा सट्टा*

लोकसभा चुनाव में वोटिंग के बाद अब नजर नतीजों पर है। एग्जिट पोल BJP गठबंधन को 350 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। एक एग्जिट पोल सट्टा बाजार का भी है। सट्टा बाजार के मुताबिक, BJP को 303 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 64 सीटें मिलने का अनुमान है। मुंबई के सट्टा बाजार में पहली बार चुनाव पर 6-7 लाख करोड़ का सट्टा लगने का अनुमान है।

30 साल से अंडरवर्ल्ड से जुड़ी खबरें कवर कर रहे सीनियर जर्नलिस्ट विवेक अग्रवाल बताते हैं, देश के कई शहरों में अवैध तरीके से सट्टा बाजार चलता है। इनमें सबसे बड़ा बाजार मुंबई का है। देश में 10 और सट्टा बाजार हैं। विवेक कहते हैं, 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP को 303 सीटें मिली थीं। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटें जीत पाई थी। मुंबई सट्टा बाजार ने BJP को 300-310 सीटें और कांग्रेस को 50-60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। काफी हद तक ये नतीजों के करीब थे। हालांकि, अलायंस को लेकर अनुमान सटीक नहीं बैठे थे।

विवेक बताते हैं, लोकसभा चुनाव की तैयारी में सट्टेबाज तीन महीने पहले से ही जुट गए थे। चुनाव शुरू होने से करीब एक महीने पहले सट्टेबाजों ने BJP को 316 सीटें जीतने के लिए एक रुपए का भाव (ईवन मनी) लगाया था। कांग्रेस के लिए 55 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था। उसके लिए भी एक रुपए का भाव तय किया था। विवेक बताते हैं, लोकसभा चुनाव के दो फेज की वोटिंग के बाद सट्टेबाजों के भाव ऊपर-नीचे होने लगे थे। यानी BJP की जीत की संभावना कम होने लगी। इसी तरह चौथे फेज की वोटिंग के बाद BJP के लिए सट्टा बाजार में फिर उछाल दिखा। अब BJP के खाते में 303 और कांग्रेस को 64 सीटें मिलने का अनुमान है।

मुंबई सट्टा बाजार के मुताबिक, BJP के लिए 250 सीट जीतने पर 12 पैसे, 275 सीट जीतने पर 27 पैसे, 301 सीट पर एक रुपए, 310 सीट पर 1.65 रुपए और 325 सीट पर 3.50 रुपए का भाव है। कांग्रेस के 50 सीट जीतने पर 33 पैसे, 60 सीटों पर एक रुपए, 61 सीट पर 1.15 रुपए और 62 सीट पर 1.40 रुपए का भाव चल रहा है। सटोरियों के लिए BJP फेवरेट पार्टी है। मुंबई के बुकीज को भरोसा है कि कांग्रेस 60-62 सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी।

मुंबई का सट्टा बाजार इस बार भी BJP को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर देख रहा है। पहली बार उसने BJP के लिए राज्यवार सीट हासिल करने पर भी सट्टा खोला है। इसके अलावा मुंबई सट्टा बाजार ने VIP सीट, पार्टी वाइज और राज्य के हिसाब से भी सीटों का अनुमान लगाया है। विवेक के मुताबिक,अलग-अलग सट्टा बाजारों ने अपने अनुमान जारी किए हैं। इनमें BJP, NDA, कांग्रेस और INDIA ब्लॉक की संभावित सीटों की संख्या दी गई है। इसके अलावा मुंबई में फेंसी बाजार के भाव भी खोले जा रहे है। इसमें किस सीट पर कौन जीतेगा, ये अनुमान भी रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]