H S live news

No.1 news portal of UP

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर नजरबंद,मथुरा में शाही ईदगाह पहुंच कर जताना चाहती थीं विरोध

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर नजरबंद,मथुरा में शाही ईदगाह पहुंच कर जताना चाहती थीं विरोध*

मथुरा।श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में विवादित जगह के कोर्ट सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम पक्ष को दिए गए स्टे के बाद किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मथुरा पहुंची।हिमांगी शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना चाहती थीं,लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई और हिमांगी को वृंदावन के एक आश्रम में नजरबंद कर दिया।

*मुंबई से वृंदावन पहुंचीं थीं महामंडलेश्वर*

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी आज शनिवार को मुंबई से वृंदावन पहुंचीं। यहां हिमांगी परिक्रमा मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास एक आश्रम में रुकी।आश्रम से शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना और श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करना चाहती थी। हिमांगी के शाही ईदगाह जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वृंदावन थाना प्रभारी आनंद शाही पुलिस बल के साथ आश्रम पर पहुंचे और हिमांगी को नजरबंद करते हुए पुलिस का पहरा बैठा दिया।

*धारा 144 का दिया हवाला*

आश्रम पर नजरबंद करने पहुंची पुलिस ने महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को शाही ईदगाह जाने से रोकते हुए कहा कि मथुरा जिले में धारा 144 लागू है। इसलिए किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। इसके बाद महामंडलेश्वर ने पुलिस से अनुरोध किया कि उनको श्री कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी के दर्शन करा दिए जाएं।

*महामंडलेश्वर ने किया तांडव*

हिमांगी सखी ने पुलिस के द्वारा रोके जाने से आहत होकर आश्रम पर ही तांडव नृत्य शुरू कर दिया। हिमांगी ने कहा कि जैसे भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं उसी तरह भगवान श्री कृष्ण भी जल्द भव्य मंदिर में विराजमान हों।

*सर्वे से सामने आएंगे तथ्य*

हिमांगी सखी ने बताया कि शाही ईदगाह का सर्वे होने से सही तथ्य सामने आएंगे।हिमांगी ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि जब उनको लगता है वहां मंदिर जैसा कुछ नहीं है तो फिर वह सर्वे रोकने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र क्यों लगाते हैं। हिमांगी ने कहा कि वह तो केवल अपने आराध्य कृष्ण की आराधना करना चाहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]