फायर करने वाले के ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा
 
                दिनांक 30.12.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चितामन चक निवासी रोहित यादव पुत्र रामवदन यादव को कुछ लोगों द्वारा घर के बाहर उनके ऊपर फायर किये जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पीड़ित की माता की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-1062/2023 धारा 307 भादसं का अभियोग 03 नामजद व अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
रिपोर्ट ऋषिकेश दूबे
 जिसके क्रम में दिनांक 02.01.2024 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. पवन यादव पुत्र सतिराम यादव निवासी  गोबराई थाना कोतवाली जनपद  देवरिया 2. रोहित मणि त्रिपाठी पुत्र पप्पू मणि निवासी रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया व 3.शिवम मिश्रा पुत्र भीमसेन मिश्रा निवासी पोखभिन्डा थाना बरियारपुर जिला देवरिया को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं देशी तमन्चा के साथ गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था, आज दिनांक 18.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चकियवा ढाला फाटक के पास से उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त विकास यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव उर्फ रविन्द्र यादव निवासी-सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. विकास यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव उर्फ रविन्द्र यादव साकिन सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया
*आपराधिक इतिहास(अभियुक्त विकास यादव)-*
1.	मु0अ0सं0 695/2017 धारा 147,148,323,504,506,342,395  भा.द.वि. थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2.	मु0अ0सं0 264/2018 धारा 147,323,504,506,352,395,397 भा0द0वि0 व 7 सीएलए ऐक्ट थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3.	मु0अ0सं0 697/2018 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर ऐक्ट थाना कोतवाली जनपद देवरिया
4.	मु0अ0सं0 695/2018 धारा 147,148,149,323,324,336 भा.द.वि. थाना कोतवाली जनपद देवरिया
5.	मु0अ0सं0 919/2018 धारा 147,148,323,504,506,307,427  भा.द.वि. थाना कोतवाली जनपद देवरिया
6.	मु0अ0सं0 299/2020 धारा 147,452,323,504,506,352,188,269  भा.द.वि. थाना कोतवाली जनपद देवरिया
7.	मु0अ0सं0 468/2020 धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना कोतवाली जनपद देवरिया
8.	एनसीआर सं0 87/2018 धारा 323,506  भा.द.वि. थाना कोतवाली जनपद देवरिया
9.	एनसीआर सं0 358/2018 धारा 323,504,506  भा.द.वि. थाना कोतवाली जनपद देवरिया
10.	एनसीआर सं0 391/2018 धारा 323,504,506  भा.द.वि. थाना कोतवाली जनपद देवरिया
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
1. प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2. व0उ0नि0 मान सिंह थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3. का0 अविनाश सिहँ, थाना कोतवाली जनपद देवरिया
4. का0 रोहित  सरोज थाना कोतवाली जनपद देवरिया
5. म0का0 ललिता गौतम थाना कोतवाली जनपद देवरिया
 
                         
                                 
                                 
                                