H S live news

No.1 news portal of UP

इंद्र देव के घमण्ड को चूर कर गोवर्धन पर्वत उठा श्री कृष्ण ने की ब्रजवासियों की रक्षा

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

इंद्र देव के घमण्ड को चूर कर गोवर्धन पर्वत उठा श्री कृष्ण ने की ब्रजवासियों की रक्षा

  • आचार्य अजय शुक्ल

इस बार गोवर्धन पूजा 14 नवम्बर को मनाना शुभ फल दायक
सलेमपुर, देवरिया। इस साल गोवर्धन पूजा करने के लिए लोगों में कई तरह की भ्रान्ति पैदा हो गई है। इस बारे में बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष गोवर्धन पूजा या अन्न कूट कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि 14 नवम्बर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 15 नवम्बर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक है।उदया तिथि 14 नवम्बर को होने के कारण यह पर्व इसी दिन मनाना शुभ फल दायक होगा। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक है।इस दिन गोवर्धन पूजा के लिए शुभ योग बन रहा है।
आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार यह त्योहार जब देवताओं के राजा इन्द्र बृजवासियों पर कुपित होकर लगातार जल वर्षा करने लगे तो भगवान श्री कृष्ण ने इनके घमंड को चूर करने व इनकी रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर लगातार सात दिन उठा कर उनकी रक्षा की।तभी से इस पर्व को भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत को बनाया जाता है।उसे फूल मालाओं से सजाकर दीप, नैवेद्य, फल अर्पित कर पूजा की जाती है।उसके पश्चात गोबर से बनाये गए गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा की जाती है। जब सभी लोग पूजन कर लेते हैं तो सभी कुँवारी लड़कियां मिल कर मूसल से इस गोबर से बनाए गए प्रतिमा को कूटती हैं। इसी गोबर को लोग पीड़िया के रुप में अपने अपने घरों में लगा कर पूजन करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]