सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन काटा केक
सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन काटा केक
प्रदीप यादव ने कहा- आगामी 2024 के चुनाव में कार्यकर्ता तन मन से लगे
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आदर्श चौराहा स्थित एक एजेंसी पर मनाया जहां केक काटते हुए लोगों का मुंह मीठा कराया जहां उपस्थित लोगों ने आगामी 2014 के चुनाव के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
समाजवादी नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2024 के चुनाव में तन मन से लगने को कहा
उन्होंने कहा छात्र नौजवान व्यापारी किसान सभी भाजपा से तस्त्र हैं सपा की सरकार आते ही बेरोजगारों को रोजगार किसान के साथ व्यापारियों को लाभ मिलेगा जन्मदिन पर हाफिज शहादत हुसैन अंसारी रामकेवल यादव लक्ष्मण निषाद विमलेश यादव सभासद विजय यादव जय रतन चौरसिया अजय जयसवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अनवरूल हक मनोज यादव नौशाद कुरेशी हसनैन अंसारी फखरुद्दीन डॉक्टर आफताव संतोष यादव शमशाद महेंद्र यादव महबूब अली आदि कार्यकर्ता थे