देवरिया महिला थाना द्वारा 03 जोड़ों को मिलाया गया

देवरिया महिला थाना द्वारा 03 जोड़ों को मिलाया गया
रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी
आज दिनांक 01.08.2021 को जनपद देवरिया के महिला थाना में थाना कोतवाली, थाना मदनपुर एवं थाना लार क्षेत्रान्तर्गत से आये कुल 03 पारिवारिक विवाद के मामले का थानाध्यक्ष महिला थाना उ0नि0 प्रिती सिंह महिला आरक्षी गरिमा पाण्डेय एवं काउंसलर श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा काउन्सलिंग कर अथक प्रयास के बाद उन्हें समझा कर 03 जोड़ों क्रमशः 01.शाना पत्नी दानीशेख सुलेमानी निवासी-सोन्दा थाना-कोतवाली जनपद-देवरिया 02.पुष्पा देवी पत्नी नन्दलाल निवासी-धनीराम देवकली मदनपुर थाना-मदनपुर जनपद-देवरिया 03.पूजा मौर्या पत्नी शैलेन्द्र कुमार मौर्या निवासी-जमसड़ा थाना-लार जनपद-देवरिया द्वारा अपने गिले-शिकवे मिटाकर एक साथ रहने को राजी हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया के इस प्रयास से अब तक महिला थाना देवरिया द्वारा सैकड़ांे पति-पत्नि के जोड़ों को मिलाने का पुनीत कार्य किया गया है। जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।