H S live news

No.1 news portal of UP

जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बलिराम यादव का हुआ जोरदार स्वागत

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बलिराम यादव का हुआ जोरदार स्वागत

  • जिला अध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलिराम यादव का किया जोरदार स्वागत

  • बलिराम यादव को अध्यक्ष बनाने के लिए एक सुर में सपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    रिर्पोट-रवि सिंह


संतकबीरनगर। वार्ड नंबर 19 जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते बलिराम यादव को समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी उतारा है।बलिराम यादव की पार्टी हाईकमान के घोषणा के बाद आज जिले के सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बलिराम यादव का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलिराम यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए एक सुर में हुंकार भरी। आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के सियासत से जुड़ा हुआ है जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए संत कबीर नगर जिले की सीट पिछड़ी वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। बलिराम यादव वार्ड नंबर 19 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं बलिराम यादव चुनाव लड़ने से पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़ी होने के बाद अध्यक्ष पद की दावेदारी करने के लिए ऐलान किये थे। बलराम यादव चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में जुटे थे वही 3 दिन पूर्व सपा की नीतियों से खुश होकर बलराम यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंचकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए सपा को मजबूत करने की बात कही। वही बलराम यादव को समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया तो सपा में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रत्याशी घोषित होने के बाद बलिराम यादव का सपा कार्यालय पर आज जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं एक सुर में सपा कार्यकर्ताओं ने बलिराम यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए हुंकार भरी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जय राम पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, विधानसभा प्रभारी रमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद,कौशल चौधरी, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अजीम खान,सहित सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]