राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु तहसील विधिक सेवा समिति के माध्यम से विधिक साक्षरता/सहायता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, दिये गये निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु तहसील विधिक सेवा समिति के माध्यम से विधिक साक्षरता/सहायता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, दिये गये निर्देश
रिपोर्ट ज्ञानेंद्र मिश्रा
दिनांक 07.12.2020 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु तहसील विधिक सेवा समिति भाटपार रानी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा विधिक साक्षरता के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक नागरिक को अपने विधिक अधिकार जानने का हक हैं तथा वह अपने विकास हेतु विधिक अधिकार का उपयोग कर सकता हैं। न्यायाधीश द्वारा आमजनमानस को विधिक जानकारियां एवं विधिक सहायता हेतु अवगत कराया गया तथा यह भी कहा गया हैं कि यदि किसी व्यक्ति को विधिक सहायता की आवश्यकता हैं तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर विधिक सहायता प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भूमिका दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जो समाज के लिए एक अच्छा संकेत हैं। उन्होंने आज के समाज के विकास में महिलाओं की शिक्षा को सर्वोत्तम माना तथा यह भी कहा कि आज सरकार द्वारा उनके विकास एवं सामाजिक भागीदारी के लिए कई तरह की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी भी विधिक योजनाओं की जागरूकता हेतु तहसील की प्राथमिक चुनाव कर सकते हैं जिससे गाॅव-गाॅव तक विधिक जानकारियां एवं विधिक सहायता के बारे में अवगत कराया जा सकें जिससे वह भी अपने विधिक अधिकार का उपयोग अपने सर्वांगीण विकास में कर सकते हैं। इस दौरान न्यायाधीश ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को विद्युत से संबंधित किसी भी तरह का मामला हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना देकर अपने समस्या से अवगत कराते हुये आगामी लोक अदालत दिनांक 12.12.2020 की नियत तिथि को निस्तारित करा सकता हैं। उन्होंने कहा कि 12 दिसम्बर 2020 दिन शनिवार को एक वृहद् राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना हैं जिसमें मोटर दुर्घटना बीमा, बैंको के ऋण संबंधित मामले, पारिवारिक मामले व अन्य लघु सुलहनीय मामले का निस्तारण होना हैं। हजारों ऐसे मामले को एक ही दिन में उक्त दिवस पर निस्तारित करने की योजना पर जनपद न्यायालय, देवरिया के सुलह-समझौता केन्द (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया) कार्य कर रही हैं। उन्होंने आमजनमानस को शपथ दिलाते हुये कहा कि राष्ट्र निर्माण हेतु सभी नागरिकों को अपने विधिक अधिकार जानना बहुत ही आवश्यक हैं क्योंकि व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र और राष्ट्र से विश्व का निर्माण होता हैं। उन्होंने कहा कि कानून के परिधि में रहने वाले व्यक्तियों का यह कर्तब्य हैं कि वे समाज में पीड़ित, शोषित, वंचित महिलायें, छात्र/छात्राओं के समस्त समस्याओं के निस्तारण में अपनी महती भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजनमानस से पर्यावरण की रक्षा, राष्ट्रीय आंदोलनों की महत्व, आपसी सद्भावना, प्रेम, देश के ध्वज और राष्ट्रगान के सम्मान के प्रति आगाह किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी भाटपार रानी धु्रव शुक्ला, तहसीलदार अश्वनी कुमार, एस0एच0ओ0 अरूण कुमार मौर्य, अध्यक्ष तहसील बार एसोशियएन देवता शरण तिवारी, विद्वान अधिवक्तागण जिनमें प्रेम नरायण गुप्ता, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, महेश चन्द्र श्रीवास्तव व अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहें।